Responsive Search Bar

Latest Job, 10th & 12th Job, New Updates

RRB Group D Vacancy 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 21997 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 9 मार्च तक

Job Details

RRB Group D Vacancy 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों करोड़ों उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है।

Salary Name :

Post Name :

RRB Group D

Qualification :

Age Limit :

Exam Date :

Last Date :

2026-03-09
Apply Now
RRB Group D Vacancy 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 21997 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 9 मार्च तक

RRB Group D Vacancy 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों करोड़ों उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आने वाली RRB Upcoming Recruitments 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया गया है। साथ ही रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती के 22000 पदों पर भी Group D Notification जारी कर दिया गया है। रेलवे ग्रुप ‘डी’ (लेवल-1) के विभिन्न पदों के लिए RRB Group D Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पोर्टल पर 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।

रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती 2026 उन 10वीं पास युवाओं के लिए एक Career बनाने की Golden Opportunity है जो देश के सबसे बड़े नियोक्ता, भारतीय रेलवे का हिस्सा बनना चाहते हैं। वर्ष 2026 के लिए रेलवे ने ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, हेल्पर सहित विभिन्न लेवल-1 के कुल 21997 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है, अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से RRB Group D Level 1 Online Form जमा कर सकते हैं।

Group D Recruitment 2026 में सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एग्जाम के साथ ही फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा। RRB Group D CBT परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। RRB Group D Exam Date 2026 की घोषणा से पहले तैयारी शुरू करना सफलता की कुंजी है। इसके अलावा आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2026 के लिए आवेदन की तारीखें, पद संख्या, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और RRB Group D Apply Online प्रॉसेस सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

RRB Group D Vacancy 2026 Form Start Date

रेलवे बोर्ड द्वारा RRB Group D Vacancy 2026 शॉर्ट Notification 27 दिसंबर 2025 को पोर्टल पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए Full Notification 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। RRB Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू की गई है। वहीं रेलवे ग्रुप डी आवेदन की लास्ट डेट 9 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। CBT परीक्षा की संभावित तिथियां सितम्बर से अक्टूबर 2026 के आसपास Release की जा सकती हैं।

Note: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मार्च 2026 कर दी गई है।

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 09 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • फीस पेमेंट करने की लास्ट डेट: 11 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • फॉर्म में गलती सुधारने (Correction) का मौका: 12 मार्च से 21 मार्च 2026 तक
  • Scribe डिटेल्स देने की तारीख (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए): 22 मार्च से 26 मार्च 2026 तक
RRB Group D Vacancy 2026 Form Date

RRB Group D Bharti 2026 Vacancy Details

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D Vacancy 2026 का आयोजन कुल 22000+ रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। जिसमें लेवल-1 के ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, हेल्पर और विभिन्न विभागों के ऐसे ही अन्य पद शामिल हैं। पूर्व में निकली ग्रुप डी भर्ती के लिए देशभर के लगभग 1 करोड़ से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन किए गए थे। पद संख्या की विस्तृत जानकारी रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB Group D Vacancy 2026 में सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 और ट्रैफिक बी पॉइंट्समैन के खाली हैं। रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती कुल 22000 पदों पर होगी, जिसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11000 और ट्रैफिक बी पॉइंट्समैन के 5000 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा असिस्टेंट (सिग्नल एंड टेलीकॉम) के 1500, असिस्टेंट (कैरिज एंड वैगन) के 1000, असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिक) के 500, असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिक) के 200, असिस्टेंट (ब्रिज) के 600, असिस्टेंट (ट्रेक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) के 600, असिस्टेंट (परमानेंट वे) के 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) के 600 और असिस्टेंट (ट्रेन लाइटिंग & एयर कंडीशनिंग) के 500 पद शामिल है।

  • Assistant (Signal & Telecom): 1500
  • Assistant (Carriage & Wagon): 1000
  • Assistant Operation (Electric): 500
  • Assistant Loco Shed (Electric): 200
  • Assistant (Bridge): 600
  • Assistant (Traction Distribution): 600
  • Assistant (Permanent Way): 300
  • Assistant (Track Machine): 597
  • Assistant (Train Lighting & Air Conditioning): 500
  • Track Maintainer Grade-4: 11000
  • Assistant Traffic B Pointsman: 5000
  • Total: 21997

RRB Group D Vacancy 2026 Application Fees

रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 500 रूपये का भुगतान करना होगा। जबकि सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), PwBD और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

RRB Group D Vacancy 2026 Qualification

आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2026 में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही प्रासंगिक क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट/डिप्लोमा होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी RRB Group D Notification जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

RRB Group D Vacancy 2026 Age Limit

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में सामान्य श्रेणी और EWS वर्ग के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। जबकि OBC वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देकर इनकी ऊपरी आयु 36 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट देकर इनकी ऊपरी आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

RRB Group D Vacancy 2026 Selection Process

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025-26 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल CBT में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर तैयार की जाती है, जबकि PET के लिए कोई अंक नहीं मिलेंगे, क्योंकि यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

RRB Group D CBT Exam Pattern 2026 In Hindi

  • Railway Group D Recruitment 2026 CBT परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।
  • इस टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से कुल 100 ही प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
    विषयवार निर्धारित प्रश्न और अंकों का विवरण इस प्रकार है:
  • सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न /25 अंक
  • गणित: 25 प्रश्न /25 अंक
  • तर्कशक्ति: 30 प्रश्न /30 अंक
  • सामान्य जागरूकता/करंट अफेयर्स: 20 प्रश्न/20 अंक

RRB Group D Salary 2026

RRB Group D Vacancy 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को RRB Group D Salary 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-1 के आधार पर दी जाएगी। इन रेलवे कर्मचारियों का मूल वेतन (Basic Pay) न्यूनतम 18000 रूपये से अधिकतम 56900 रूपए प्रतिमाह तक होता है। इस सरकारी नौकरी में DA, HRA, TA सहित विभिन्न भत्तों को मिलाकर शुरुआती मासिक सैलरी (Gross Monthly Salary) लगभग 30000 रूपये से 35000 रूपये तक होती है, जो एक परमानेंट करियर के लिए बहुत ही अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज है।

How to Apply for RRB Group D Vacancy 2026

Railway Group D Bharti में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए विभिन्न चरणों का पालन करते हुए आसानी से RRB Group D Online Form जमा कर सकते है।

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित CEN 2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करके पात्रता चेक करें।
  • इसके बाद ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  • अगले चरण में यूजर ID, Password और कैप्चा कोड के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • रेलवे ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म में आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर के साथ ही शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणी अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

RRB Group D Vacancy 2026 Apply Online

निष्कर्ष

RRB Group D Vacancy 2026 के 21997 पदों पर नोटिफिकेशन 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। यह 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। CBT एग्जाम क्लियर करने के लिए आप RRB Group D Syllabus & Exam Pattern 2026 का इंतजार किए बिना पूर्व में आयोजित ग्रुप डी भर्ती सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार तैयारी को तुरंत शुरू कर दें और साथ ही PET (शारीरिक दक्षता) की तैयारी भी जारी रखें। आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें या हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर लें ताकि आप कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट मिस न करें।

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
WHATSAPP CHANNEL JOIN
TELEGRAM CHANNEL JOIN
TELEGRAM GROUP JOIN
IMPORTANT INFORMATION
AllRojgarResult.in is not a government website and is not affiliated with any government authority.
This website is operated privately to provide information related to government jobs, results, admit cards and official notices collected from reliable sources.
We try our best to keep information accurate and updated. Users should always verify details from the official website.
For any query or correction, please join our Telegram Group and send us a message. We never ask for money or registration fees.
Website Owner : All Rojgar Result & Amit Kumar AKS

Apply Now Link

Note: The link above will take you to the job application. Copy the link and open it in a new tab. Best of luck!

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

Amit Kumar AKS

Amit Kumar AKS इस Website All Rojgar Result के मुख्य संपादक हैं। पिछले 3 वर्षों से वे सरकारी योजनाओं और शिक्षा जगत की बारीकियों को कवर कर रहे हैं। वे जटिल सरकारी सूचनाओं को सरल भाषा में डिकोड करने के विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक गजट और सरकारी पोर्टल्स पर आधारित होते हैं, ताकि पाठकों को शत-प्रतिशत सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment