Responsive Search Bar

Admit card, New Updates

CUET UG Admit Card 2026 जारी: डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि, समय और पूरी जानकारी

Job Details

Salary Name :

Post Name :

Qualification :

Age Limit :

Exam Date :

Last Date :

Apply Now
CUET UG Admit Card 2026 जारी: डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि, समय और पूरी जानकारी

National Testing Agency द्वारा आयोजित CUET UG 2026 के लिए Admit Card 05 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG की सभी परीक्षाएं 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Table of Contents

CUET UG Admit Card 2026 And Exam – Details

अगर आपने CUET UG 2026 के लिए फॉर्म भरा है और अब Exam Date, City Intimation Slip और Admit Card की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि NTA CUET UG 2026 की परीक्षा की तिथि 29 या 30 अप्रैल 2026 को जारी करने वाला है। इसकी परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच होगी। जैसे ही परीक्षा की तिथियाँ जारी होगी, आपको सारी जानकारी इसी लेख में मिल जाएगी। और City Slip 29 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है, इसमें आपको सिर्फ एग्जाम सिटी (शहर) की जानकारी मिलेगी। 

अपनी एग्जाम सिटी का पता आप मई 2026 के पहले सप्ताह में पता कर पाऐगें। और Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा। City Intimation Slip में सिर्फ शहर की जानकारी मिलेगी, जबकि Admit Card में पूरा सेंटर, समय, रोल नंबर और अन्य डिटेल्स होंगी। आप City Intimation Slip और Admit Card दोनों https://cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आगे लेख में मिल जाएगी।

CUET UG Admit Card 2026: Overview

ParticularsDetails
Exam Conducting BodyNational Testing Agency (NTA)
Exam NameCommon University Entrance Test (UG) 2026
PurposeAdmission to Undergraduate Programmes in Central & Participating Universities
Exam City Intimation Slip29 April 2026 को जारी
Admit Card Release Date05 May 2026 (Released)
Exam Date11 May to 31 May 2026 (Tentative)
Selection ProcessComputer Based Test (CBT) + Result
Official Websitecuet.nta.nic.in
Who Can ApplyAll Over India

CUET UG 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

EventsDates
ऑनलाइन आवेदन पुनः प्रारंभ23 फरवरी – 26 फरवरी 2026
फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट अंतिम तिथि16 अप्रैल 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी29 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी05 मई 2026
परीक्षा तिथि11 मई – 31 मई 2026
परिणामबाद में घोषित होगा

नोट: कुछ तिथियां संभावित हैं, अंतिम पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट से करें।

CUET UG 2026 परीक्षा समय और शिफ्ट

CUET UG 2026 परीक्षा कई दिनों में विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी की सही तिथि और समय एडमिट कार्ड में दिया जाएगा।

शिफ्टरिपोर्टिंग समयगेट बंदपरीक्षा शुरूपरीक्षा समाप्त
प्रथम शिफ्ट7:30 AM8:30 AM9:00 AM12:00 PM
द्वितीय शिफ्ट12:30 PM1:30 PM2:00 PM5:00 PM

यह समय संभावित है, अंतिम समय एडमिट कार्ड में देखें।

How to Download CUET UG 2026 City Intimation Slip / Admit Card?

जो भी उम्मीदवार City Intimation Slip या Admit Card डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले CUET NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
CUET UG Admit Card 2026 site
  • होमपेज पर “Candidate Activity” या “Download Admit Card / City Intimation Slip” का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
CUET UG Admit Card 2026
  • अपना Application Number, Password और Security Pin डालें।
CUET UG 2026 City Intimation Slip check form image
  • Submit करने के बाद City Intimation Slip या Admit Card स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट जरूर ले लें।

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है, केवल मोबाइल में दिखाने से प्रवेश नहीं मिलेगा।

Documents Required at Exam Centre

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित चीजें ले जानी होंगी:

  • Admit Card की प्रिंटेड कॉपी (रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट)
  • Valid Photo ID Proof (आधार कार्ड अनिवार्य, PAN, Passport, Voter ID, Driving License में से कोई एक ओरिजिनल)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (अगर Admit Card पर मांगा जाए)
  • Photo Verification Certificate (अगर NTA द्वारा मांगा गया हो)
  • PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

नोट: बिना Admit Card और ओरिजिनल फोटो ID के एंट्री नहीं मिलेगी। Photo ID अनिवार्य है।

Details Mentioned on CUET UG 2026 Admit Card

Admit Card पर इन सभी चीजों को चेक कर लें, अगर कुछ गलत हो तो तुरंत NTA हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

InformationDescription
Candidate’s Nameउम्मीदवार का पूरा नाम
Roll Numberरोल नंबर
Exam Date & Timeपरीक्षा की तारीख और समय
Exam Centreपरीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता
Reporting Timeरिपोर्टिंग का समय
Candidate’s Photograph & Signatureफोटो और सिग्नेचर

CUET UG 2026 परीक्षा पैटर्न

CUET UG 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। उम्मीदवार को चुने गए विषयों के अनुसार परीक्षा देनी होगी। प्रत्येक पेपर में 50 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 60 मिनट होगी और परीक्षा 13 भाषाओं में उपलब्ध होगी।

महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें क्योंकि गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक वस्तु जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच या कैलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: CUET UG 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।

प्रश्न 2: क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा दे सकते हैं?
नहीं, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी अनिवार्य है, इसलिए दोनों दस्तावेज साथ रखना जरूरी है।

प्रश्न 3: CUET UG 2026 परीक्षा कितने दिन चलेगी?
यह परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक उम्मीदवार की परीक्षा तिथि अलग-अलग हो सकती है जो एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

प्रश्न 4: क्या परीक्षा केंद्र बदला जा सकता है?
नहीं, एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र में बदलाव संभव नहीं होता है। उम्मीदवार को उसी केंद्र पर परीक्षा देनी होगी जो एडमिट कार्ड में दिया गया है।

प्रश्न 5: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य जानकारी गलत है तो तुरंत National Testing Agency की हेल्पलाइन से संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके और परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो।

निष्कर्ष

CUET UG 2026 देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और इसमें सफल होने के लिए समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और सभी निर्देशों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
WHATSAPP CHANNEL JOIN
TELEGRAM CHANNEL JOIN
TELEGRAM GROUP JOIN
IMPORTANT INFORMATION
AllRojgarResult.in is not a government website and is not affiliated with any government authority.
This website is operated privately to provide information related to government jobs, results, admit cards and official notices collected from reliable sources.
We try our best to keep information accurate and updated. Users should always verify details from the official website.
For any query or correction, please join our Telegram Group and send us a message. We never ask for money or registration fees.
Website Owner : All Rojgar Result & Amit Kumar AKS

Apply Now Link

Note: The link above will take you to the job application. Copy the link and open it in a new tab. Best of luck!

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

Amit Kumar AKS

Amit Kumar AKS इस Website All Rojgar Result के मुख्य संपादक हैं। पिछले 3 वर्षों से वे सरकारी योजनाओं और शिक्षा जगत की बारीकियों को कवर कर रहे हैं। वे जटिल सरकारी सूचनाओं को सरल भाषा में डिकोड करने के विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक गजट और सरकारी पोर्टल्स पर आधारित होते हैं, ताकि पाठकों को शत-प्रतिशत सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment