Responsive Search Bar

Admit card, New Updates

Delhi Police Physical Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस फिजिकल एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Job Details

Salary Name :

Post Name :

Qualification :

Age Limit :

Exam Date :

Last Date :

Apply Now
Delhi Police Physical Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस फिजिकल एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

दिल्ली पुलिस भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। विभाग ने Constable (Executive), Constable (Driver), Head Constable (Ministerial) और Head Constable (AWO/TPO) पदों के लिए आयोजित होने वाले Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले यह फिजिकल टेस्ट 31 जुलाई 2026 से शुरू होना था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 19 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 तक फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा। 

इस दिन जारी होगा Delhi Police Physical Admit Card

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, Delhi Police Physical Admit Card 2026 को 05 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है, वे अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

Delhi Police PE&MT Schedule 2026 Overview

जानकारीविवरण
भर्तीDelhi Police Examination 2025
टेस्ट का नामPhysical Endurance & Measurement Test (PE&MT)
साथ मेंDocument Verification (DV)
शेड्यूल शुरू19 अगस्त 2026
Constable Executive19 अगस्त से 1 सितंबर 2026
Head Constable Ministerial2 से 3 सितंबर 2026
Head Constable AWO/TPO5 से 7 सितंबर 2026
Constable Driver8 से 9 सितंबर 2026
Admit Cardजारी

दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट का नया शेड्यूल

दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग पदों के लिए PE&MT और Document Verification की तारीख इस प्रकार निर्धारित की है—

पदPE&MT और DV की तारीख
Constable (Executive)19.08.2026 से 01.09.2026
Head Constable (Ministerial)02.09.2026 से 03.09.2026
Head Constable (AWO/TPO)05.09.2026 से 07.09.2026
Constable (Driver)08.09.2026 से 09.09.2026

फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होगा?

उम्मीदवारों को सबसे पहले दौड़ (Race) पास करनी होगी। दौड़ में सफल होने के बाद ही Long Jump और High Jump कराया जाएगा। इन दोनों इवेंट में तीन-तीन मौके दिए जाएंगे। सभी फिजिकल इवेंट पास करने वाले उम्मीदवारों का Physical Measurement Test (PMT) किया जाएगा।

फिजिकल के समय साथ ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज

Document Verification के समय उम्मीदवारों को अपने सभी लागू मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर जाने होंगे। इसके साथ जरूरी दस्तावेजों की Self-Attested Photocopies भी ले जानी होगी।

जरूरत के अनुसार इनमें—

  • SC/ST प्रमाण पत्र
  • OBC प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र
  • ESM प्रमाण पत्र
  • PwBD प्रमाण पत्र
  • NOC
  • Ward Certificate
  • Departmental Certificate
  • अन्य जरूरी प्रमाण पत्र

शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि जो प्रमाण पत्र निर्धारित फॉर्मेट में नहीं होंगे, उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को आरक्षण या आयु में छूट का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।

पुरुष और ड्राइवर पद के उम्मीदवारों के लिए जरूरी नियम

  • Constable (Executive) Male पद के अभ्यर्थियों के पास PE&MT की तिथि तक वैध LMV Driving License होना जरूरी है। Learner License मान्य नहीं होगा।
  • Constable (Driver) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 15 अक्टूबर 2025 या उससे पहले जारी वैध HMV Driving License होना अनिवार्य है।

महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश

जो महिला अभ्यर्थी गर्भवती हैं, हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है या मेडिकल कारणों से फिजिकल टेस्ट नहीं दे सकतीं, उन्हें निर्धारित तिथि पर मेडिकल रिपोर्ट के साथ आवेदन देना होगा। ऐसे मामलों में विभाग के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Delhi Police Physical Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  •  Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • Delhi Police PE&MT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number/Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर Submit करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, 10 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अन्य प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Important links

Delhi Police PE&MT Admit Card 2026 Download Link 1Click Here
Delhi Police PE&MT Admit Card 2026 Download Link 2Click Here
Delhi Police Physical Date Official Notice (dated 30.07.2026)Notice
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
WHATSAPP CHANNEL JOIN
TELEGRAM CHANNEL JOIN
TELEGRAM GROUP JOIN
IMPORTANT INFORMATION
AllRojgarResult.in is not a government website and is not affiliated with any government authority.
This website is operated privately to provide information related to government jobs, results, admit cards and official notices collected from reliable sources.
We try our best to keep information accurate and updated. Users should always verify details from the official website.
For any query or correction, please join our Telegram Group and send us a message. We never ask for money or registration fees.
Website Owner : All Rojgar Result & Amit Kumar AKS

Apply Now Link

Note: The link above will take you to the job application. Copy the link and open it in a new tab. Best of luck!

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

Amit Kumar AKS

Amit Kumar AKS इस Website All Rojgar Result के मुख्य संपादक हैं। पिछले 3 वर्षों से वे सरकारी योजनाओं और शिक्षा जगत की बारीकियों को कवर कर रहे हैं। वे जटिल सरकारी सूचनाओं को सरल भाषा में डिकोड करने के विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक गजट और सरकारी पोर्टल्स पर आधारित होते हैं, ताकि पाठकों को शत-प्रतिशत सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment