All Rojgar Result

India's No. 1 New Job Portal for Latest Job, Result, Admit card, Yojana etc

Responsive Search Bar

Latest Job, New Updates

IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025: ग्रामीण बैंकों में पीओ और क्लर्क भर्ती के 13217 पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन 1 सितंबर से शुरू

Job Details

IBPS RRB Clerk Vacancy 2025 और IBPS RRB PO भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, यह भर्ती कुल 13,217 पदों पर निकाली गई है,

Salary Name :

Post Name :

IBPS RRB Clerk Bharti 2025

Qualification :

Age Limit :

Exam Date :

Last Date :

Apply Now

IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025: ग्रामीण बैंकों में परमानेंट सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के साथ अपना करियर बनाने का शानदार मौका है, क्योंकि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सलेक्शन (IBPS) द्वारा विभिन्न शाखाओं में कुल 13217 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है, IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025 के लिए किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

ग्रामीण और शहरी बैंकों में आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती 2025 ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल I, II, III जैसे रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है, बैंकिंग सेक्टर में अपना फ्यूचर बनाने और अपने सपनों को पूरा करने के इच्छुक अभ्यर्थी लास्ट डेट 21 सितंबर 2025 तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है, इसके अलावा IBPS RRB Vacancy 2025 के तहत पीओ और क्लर्क पदों के लिए यहां आपको आवेदन की तारीखों से लेकर चयन प्रक्रिया और सैलरी तक के हर सवाल का जवाब मिलेगा, तो चलिए, इस सुनहरे मौके को हाथ से जाने न दें और पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें।

Also Read: IBPS RRB Clerk Prelims Exam Analysis 2025 (6 December – Shift 1 & Shift 2)

IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025 Last Date

आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए ऑफिशियल Advertisement 1 सितंबर 2025 को जारी किया गया है, नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, उम्मीदवार आवेदन करने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2025 तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

IBPS RRB PO And Clerk Recruitment 2025 Post Details

आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती 2025 के लिए कुल 13217 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें ऑफिस असिस्टेंट Multipurpose के लिए 7972 पद, ऑफिसर स्केल-1 असिस्टेंट मैनेजर के लिए 3907 पद, ऑफिसर स्केल-2 मैनेजर स्पेशलिस्ट एवं जर्नलिस्ट के लिए 1139 पद और ऑफिसर स्केल-3 सीनियर मैनेजर के लिए 199 पद निर्धारित किए गए है।

Also Read: IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025: ग्रामीण बैंकों में पीओ और क्लर्क भर्ती के 13217 पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन 1 सितंबर से शुरू

IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025 Application Fees

IBPS RRB PO Vacancy और क्लर्क भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रूपये आवेदन शुल्क जमा कराना होगा, वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में भारी छूट के साथ सिर्फ 175 रूपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025 Qualification

आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है, वहीं पद अनुसार निर्धारित योग्यता विवरण आप यहां देख सकते है:
Office Assistant (Multipurpose) and Officer Scale-I (Assistant Manager): IBPS RRB में ऑफिसियल मॉनिटर मल्टीपर्पज और ऑफिसर स्कैन-1 सहायक प्रबंधक भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
IBPS RRB Officer Scale-2 (General Banking Officer Manager): इस पद पर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों का मान्यता शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Officer Scale-2 Specialist Officer Manager: आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 स्पेशलिस्ट भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए, साथ ही प्रासंगिक विषय में न्यूनतम 1 से 2 वर्ष तक का अनुभव होना जरूरी है।
Officer Scale-3 (Senior Manager): आइबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 3 भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है साथ ही आवेदकों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए

IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025 Age Limit

आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क भर्ती 2025 में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी, पद अनुसार निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार है:

  • ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज): 18 से 28 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-1 (असिस्टेंट मैनेजर): 18 से 30 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-2 (मैनेजर): 21 से 32 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-3 (सीनियर मैनेजर): 21 से 40 वर्ष
    इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Check your Age using Age Calculator Tools

IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025 Selection Process

IBPS RRB PO And Clerk Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, पद अनुसार चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
Office Assistant (Multipurpose):
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
Officer Scale-1:
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
साक्षात्कार
Officer Scale-2 & 3:
सिंगल एग्जामिनेशन
साक्षात्कार

बता दें कि इस भर्ती में IBPS RRB Prelims Exam केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा, फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर बनाई जाएगी।

Also Read: Primary Teacher Bharti 2025: 10,673 पदों पर सीधी भर्ती शुरू, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी |

IBPS RRB PO And Clerk Exam Pattern 2025

  • IBPS RRB PO And Clerk Exam सभी पेपर के लिए ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा।
  • गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग स्कीम लागू की गई है।
  • जिन पदों के लिए 2 पेपर होंगे उसके फर्स्ट पेपर में अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • आईबीपीएस आरआरबी पीओ क्लर्क भर्ती में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) और ऑफिसर स्केल 1 के लिए प्रीलिम्स और मेन्स दो पेपर होंगे।
  • जबकि ऑफिसर स्केल 2 & 3 के लिए सिंगल पेपर और इसके बाद इंटरव्यू होगा, ऑफिसर स्केल 1 के लिए भी दोनों पेपर में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर IBPS RRB PO & Clerk Syllabus 2025 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB PO And Clerk Salary 2025

आईबीपीएस आरआरबी पीओ ऑफिसर स्केल-I भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रूपये तक बेसिक वेतनमान दिया जाएगा, वहीं प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के बाद महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्तों सहित इन हैंड सैलरी कुल 74561 रूपये तक दी जाएगी, वहीं आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए चयनित की उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी 19900 रूपये तक प्रतिमाह मिलेगी, जबकि विभिन्न भत्तों को मिलाकर इन्हें इन हैंड सैलरी लगभग 45000 रूपये तक दी जाएगी। पद अनुसार वेतनमान की विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक विज्ञप्ति चेक कर सकते हैं।

How to Apply for IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025

IBPS RRB PO And Clerk Online Form भरने के लिए स्टेप बाय स्टेप आसान सी आवेदन प्रक्रिया यहां दी गई है, जिसे फॉलो करके कोई भी अभ्यर्थी IBPS RRB भर्ती में आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “IBPS RRB 14th Recruitment 2025” के ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता चेक करें।
  • इसके बाद आपको “Apply Online for Common Recruitment Process Under CRP-RRBS -XIV” लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उस पर क्लिक करके Click Here for New Registration पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करते हुए Submit पर क्लिक कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Login for already Registered Candidates पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Submit पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर इत्यादि को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submission पर क्लिक कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

IBPS RRB PO And Clerk Bharti 2025 Apply Online

Also Read: रेलवे ग्रुप D एडमिट कार्ड 2025 जारी – अभी डाउनलोड करें | 10th Pass Sarkari Job | RRB Group D Hall Ticket

निष्कर्ष

IBPS RRB Clerk Vacancy 2025 और IBPS RRB PO भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, यह भर्ती कुल 13,217 पदों पर निकाली गई है, जिसके लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं, IBPS RRB Recruitment योग्य उम्मीदवारों को एक परमानेंट Govt Job पाने का अपने सपनों को पूरा करने की एक चाबी है, यदि आप आरआरबी क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए पात्र हैं और ग्रामीण बैंकिंग क्षेत्र में जॉब करने के इच्छुक हैं, तो बिना देर किए आज ही अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर दें, प्रतियोगिता परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए IBPS RRBs PO Clerk Syllabus और प्रीवियस ईयर पेपर्स को हल कर सकते है।

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
WHATSAPP CHANNEL JOIN
TELEGRAM CHANNEL JOIN
TELEGRAM GROUP JOIN
IMPORTANT INFORMATION
AllRojgarResult.in is not a government website and is not affiliated with any government authority.
This website is operated privately to provide information related to government jobs, results, admit cards and official notices collected from reliable sources.
We try our best to keep information accurate and updated. Users should always verify details from the official website.
For any query or correction, please join our Telegram Group and send us a message. We never ask for money or registration fees.
Website Owner : All Rojgar Result & AKS Group

Apply Now Link

Note: The link above will take you to the job application. Copy the link and open it in a new tab. Best of luck!

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

Amit

मैं Amit Kumar AKS, एक अनुभवी Web Developer और Job Content Creator हूं। पिछले 3 वर्षों से मैं सरकारी नौकरियों, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और करियर अपडेट से जुड़ी जानकारी साझा कर रहा हूं। मेरा उद्देश्य है कि छात्रों और अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर सटीक, विश्वसनीय और तेज़ अपडेट मिल सकें, ताकि वे अपने करियर की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।

Leave a Comment