हरियाणा सरकार ने तीज के पावन अवसर पर महिलाओं को कई बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला में ‘लाडो सखी योजना’ और डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम की शुरुआत करते हुए महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बेटियों, महिलाओं और छात्राओं के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान किया, जिनका सीधा लाभ उन्हें शिक्षा, रोजगार और सम्मान के क्षेत्र में मिलेगा।
बेटी के जन्म पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री ने ‘लाडो सखी योजना’ के अंतर्गत घोषणा की कि बेटी के जन्म पर परिवार को 1000 रुपये की राशि दी जाएगी। इसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और समाज में बेटियों को समान अधिकार देना है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि एक राशन डिपो एसएसजी (सेल्फ हेल्प ग्रुप) की महिला सदस्य को सौंपा जाएगा, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सरकार महिलाओं के स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देगी। जिन महिलाओं के पास कोई छोटा व्यवसाय है या वे पारंपरिक हस्तशिल्प कार्यों में लगी हैं, उन्हें सहायता दी जाएगी। हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं को एक लाख रुपये तक की वित्तीय मदद दी जाएगी, जिससे वे अपना काम आगे बढ़ा सकें।
छात्राओं को मिलेगा ई-लर्निंग किट
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि छात्राओं को ‘ईट-यूथ सेल्फ’ किट दी जाएगी, जिसमें डिजिटल लर्निंग से जुड़ी सामग्री होगी। इस किट की मदद से छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के लिए भी खुद को तैयार कर सकेंगी। इस किट के लिए हर छात्रा को 10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
Digital Learning Ecosystem का शुभारंभ
कार्यक्रम में ‘Digital learning Ecosystem’ की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत महिलाओं को ऑनलाइन स्किल ट्रेनिंग, व्यवसाय की जानकारी और डिजिटल मार्केटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल शिक्षा में बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी भागीदार बन सकेंगी।
हरियाणा स्टेट चैप्टर की होगी स्थापना
मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘हरियाणा स्टेट चैप्टर’ की स्थापना की जाएगी। इसके अंतर्गत 700 से अधिक महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, नेटवर्किंग और फाइनेंशियल सहायता दी जाएगी। इससे महिलाओं के स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
महिलाओं को मिलेगा राशन डिपो का अधिकार
सरकार की एक अन्य अहम पहल के तहत हरियाणा के हर जिले में कम से कम एक राशन डिपो महिला एसएसजी को सौंपा जाएगा। यह महिलाओं के लिए स्थायी आमदनी और सामाजिक सम्मान का रास्ता खोलेगा।
Related posts:
MPPSC ATP Notification 2026 जारी: 39 वैकेंसी, आवेदन 19 मार्च तक, 20 सितंबर को होगी परीक्षा
2026 PAN Card Update Today: New Rules from 15 January That Every PAN Holder Must Know
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2026: ₹4500 हर महीने सच में मिलेंगे? आवेदन से पहले ये 1 बात जान लो – वरना F...
Delhi University Hans Raj College Non Teaching Bharti 2026: 41 Posts Without Exam? Salary ₹56,100 – ...
WhatsApp Business Storefront 2025: अब व्हाट्सएप से सिर्फ चैट नहीं, चलाएं स्मार्टली दुकान भी, जानें A...
PM Free Laptop Yojana 2026: सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगा फ्री लैपटॉप, ऐसे करें आवेदन
Made with ❤️ by CareerScheme.in







Leave a Comment