Responsive Search Bar

News, Blog, New Updates

UGC NET Paper 1 Important Topics 2026: सबसे ज्यादा सवाल किन यूनिट्स से आते हैं? एक्सपर्ट ने बताए सफलता के सीक्रेट

Job Details

Salary Name :

Post Name :

Qualification :

Age Limit :

Exam Date :

Last Date :

Apply Now
UGC NET Paper 1 Important Topics 2026: सबसे ज्यादा सवाल किन यूनिट्स से आते हैं? एक्सपर्ट ने बताए सफलता के सीक्रेट

UGC NET Tips in Hindi: एनटीए ने यूजीसी नेट 2026 का सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जार कर दिया है। नेट एग्जाम 22 जून से 30 जून तक दो-दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए 10 बार नेट निकाल चुके डॉ. अमित कुमार निरंजन ने जरूरी टिप्स दिए हैं।

NTA UGC NET Exam 2026 Paper-I Tips : यूजीसी नेट एग्जाम 22 जून 2026 से शुरू होने वाले हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नेट का फॉर्म भरा था, वे एनटी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने सब्जेक्ट की एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।

अब यूजीसी नेट की तैयारी में बहुत कम समय बचा है। इसलिए नेट एस्पिरेंट्स को हर कदम फूंक-फूंककर रखने की जरूरत है। आखिरी समय में सिर्फ ज्यादा से ज्यादा टॉपिक्स कवर करने के बजाय सिर्फ महत्वपूर्ण टॉपिक्स और पॉइंट को पक्का करना अच्छी रणनीति साबित हो सकती है। 10 बार यूजीसी नेट क्वालीफाई करने का ‘महा-रिकॉर्ड’ बनाने वाले डॉ. अमित कुमार निरंजन के जरूरी टिप्स काम आ सकते हैं।

Table of Contents

यूजीसी नेट पेपर-1 में सबसे ज्यादा सवाल कहां से आते हैं?

10 अलग-अलग विषयों में यूजीसी नेट क्वालीफाई कर चुके डॉ. अमित कुमार निरंजन ने नेट एस्पिरेंट्स को जरूरी टिप्स दिए हैं। उन्होंने नवभारत टाइम्स.कॉम को बताया कि उम्मीदवारों को किन हाई वेटेज विषयों की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही कम समय में अच्छी तैयारी के तरीके भी बताए हैं।

उन्होंने कहा, ‘पेपर-1 में कुछ विषय सबसे ज्यादा हाई वेटेज के होते हैं जिनमें रीजनिंग, unseen passages, mathematical operations और बेसिक पर्यावरणीय सवाल शामिल हैं।’ उम्मीदवारों को इन्हें अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए। क्योंकि इनसे 20 से 25 सवाल सॉल्व करने में मदद मिल सकती है। स्कोर को बहुत आगे बढ़ा सकते हैं। इनकी प्रैक्टिस पिछले वर्षों के सबसे ज्यादा सवाल, मॉक टेस्ट पेपर्स, करंट अफेयर्स में पर्यावरण वाले विषय को पढ़ कर सकते हैं।

कैसे करें UGC NET की तैयारी?

डॉ. अमित ने कहा कि यूजीसी नेट में जून 2026 पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है दिसंबर 2025 के तुलना में तो आपको वही पैटर्न फॉलो करना है। बस थोड़ा मैथ्स वाले पार्ट पर ज्यादा ध्यान देना है। फिर रीजनिंग पार्ट की थोड़ी और प्रैक्टिस करनी होगी। इसके अलावा करंट अफेयर्स, लेटेस्ट और अच्छे सोर्स से यूजीसी नेट की तैयारी करें।

पेपर-1 और पेपर-2 यूजीसी नेट के दोनों ही पेपर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। दोनों में बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। लेकिन बच्चों, की कमांड पेपर 2 पर ज्यादा होती है। वहीं पेपर-1 रणनीतिक रूप से बनाया जाता है, जिसमें 30 से 40 नंबर लाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पेपर-1 को काफी प्रैक्टिस चाहिए।

यूजीसी नेट 80 विषयों की परीक्षा 22 जून से

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में सब्जेक्ट-वाइज यूजीसी नेट का एग्जाम शेड्यूल जारी किया था। इसमें बताया गया है कि परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। एक पब्लिक नोटिस के जरिए जारी इस शेड्यूल में 80 से ज्यादा सब्जेक्ट शामिल हैं। इन सभी 80 विषयों की परीक्षा पांच दिनों में दो-दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

यूजीजी नेट एग्जाम सिटी स्लिप कब मिलेगी?

NTA ने कहा है कि परीक्षा शहर/सेंटर की जानकारी देने वाला नोटिफिकेशन परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यानी जिन उम्मीदवारों का यूजीसी नेट एग्जाम 22 जून को है उनकी एग्जाम सिटी स्लिप 12-14 जून के आसपास जारी की जा सकती है।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

इसी तरह यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट परहजारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होते ही उन्हें डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तय तारीख से पहले सभी जानकारी, जैसे परीक्षा सेंटर का शहर, शिफ्ट का समय और सब्जेक्ट कोड, अच्छी तरह जांच लें।

बता दें कि कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट, निर्देशों और नोटिस के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल UGC-NET पोर्टल ugcnet.nta.nic.in को चेक करते रहें। किसी भी सवाल के लिए, NTA से 011-40759000 पर या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है।

UGC NET Paper 1 FAQs

UGC NET Paper 1 में सबसे ज्यादा प्रश्न किस यूनिट से पूछे जाते हैं?

पिछले कई वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण बताता है कि Teaching Aptitude, Research Aptitude, Communication, ICT (Information and Communication Technology), Logical Reasoning और Higher Education System से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। हालांकि NTA किसी भी यूनिट से प्रश्नों की संख्या बदल सकता है, इसलिए पूरे सिलेबस की तैयारी आवश्यक है।

UGC NET Paper 1 में कुल कितने प्रश्न होते हैं?

UGC NET Paper 1 में कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है। इस प्रकार पेपर-1 कुल 100 अंकों का होता है। सभी प्रश्न अनिवार्य होते हैं और इसमें किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

UGC NET Paper 1 में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

UGC NET में कोई निश्चित Passing Marks नहीं होते। अंतिम चयन Cut-Off के आधार पर होता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40% अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35% अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है।

क्या केवल Paper 1 की तैयारी से UGC NET पास किया जा सकता है?

नहीं, UGC NET में सफलता के लिए Paper 1 और Subject Paper दोनों महत्वपूर्ण हैं। हालांकि Paper 1 स्कोर बढ़ाने से कुल प्रतिशत बेहतर होता है और Cut-Off पार करने में सहायता मिलती है।

UGC NET Paper 1 के लिए सबसे महत्वपूर्ण यूनिट कौन सी है?

Teaching Aptitude, Research Aptitude, Logical Reasoning और ICT को सबसे महत्वपूर्ण यूनिट माना जाता है क्योंकि इनसे लगभग हर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं और इनकी तैयारी अपेक्षाकृत आसान मानी जाती है।

UGC NET Paper 1 में Mathematical Reasoning कैसे तैयार करें?

Mathematical Reasoning के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना, Number Series, Coding-Decoding, Data Interpretation और Basic Arithmetic Concepts पर ध्यान देना चाहिए। नियमित अभ्यास इस यूनिट में सफलता की कुंजी है।

UGC NET Paper 1 में ICT से कितने प्रश्न आते हैं?

ICT यूनिट से सामान्यतः 4 से 6 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें इंटरनेट, ई-मेल, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर जैसे विषय शामिल होते हैं।

UGC NET Paper 1 के लिए सबसे अच्छी किताब कौन सी है?

कई अभ्यर्थी Arihant UGC NET Paper 1 Guide, KVS Madaan की पुस्तक और NTA के पिछले प्रश्नपत्रों का उपयोग करते हैं। इसके साथ आधिकारिक सिलेबस का अध्ययन भी अत्यंत आवश्यक है।

UGC NET Paper 1 में Data Interpretation की तैयारी कैसे करें?

Data Interpretation में तालिका, ग्राफ, चार्ट और आंकड़ों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रतिदिन 10-15 प्रश्न हल करने से गति और सटीकता दोनों बढ़ती हैं।

UGC NET Paper 1 में Communication Unit क्यों महत्वपूर्ण है?

Communication Unit से लगभग हर परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें संचार प्रक्रिया, संचार के प्रकार, बाधाएं, जनसंचार माध्यम और शैक्षिक संचार जैसे विषय शामिल होते हैं।

UGC NET Paper 1 के लिए Previous Year Questions कितने महत्वपूर्ण हैं?

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र परीक्षा पैटर्न समझने और महत्वपूर्ण टॉपिक्स पहचानने में अत्यंत सहायक होते हैं। कई अवधारणाएं बार-बार दोहराई जाती हैं, इसलिए PYQ विश्लेषण सफलता की संभावना बढ़ाता है।

UGC NET Paper 1 में समय प्रबंधन कैसे करें?

पेपर-1 में 50 प्रश्न होते हैं, इसलिए प्रति प्रश्न लगभग 1 मिनट से कम समय देना आदर्श माना जाता है। आसान प्रश्न पहले हल करने और कठिन प्रश्न बाद में करने की रणनीति लाभदायक हो सकती है।

UGC NET Paper 1 की तैयारी कितने महीनों में की जा सकती है?

यदि उम्मीदवार प्रतिदिन 2-3 घंटे नियमित अध्ययन करे तो 2 से 3 महीनों में Paper 1 का सिलेबस प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है। हालांकि समय उम्मीदवार की पृष्ठभूमि और तैयारी स्तर पर निर्भर करता है।

UGC NET Paper 1 में सबसे अधिक स्कोरिंग यूनिट कौन सी है?

Teaching Aptitude, Research Aptitude, ICT और Higher Education System को सबसे अधिक स्कोरिंग यूनिट माना जाता है क्योंकि इनके अधिकांश प्रश्न तथ्यात्मक और अवधारणात्मक होते हैं।

क्या UGC NET Paper 1 सभी विषयों के उम्मीदवारों के लिए समान होता है?

हां, UGC NET Paper 1 सभी विषयों के उम्मीदवारों के लिए समान होता है। चाहे उम्मीदवार हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, इतिहास, वाणिज्य, शिक्षा या किसी अन्य विषय से हो, Paper 1 का सिलेबस और प्रश्नपत्र सभी के लिए एक जैसा रहता है।

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
WHATSAPP CHANNEL JOIN
TELEGRAM CHANNEL JOIN
TELEGRAM GROUP JOIN
IMPORTANT INFORMATION
AllRojgarResult.in is not a government website and is not affiliated with any government authority.
This website is operated privately to provide information related to government jobs, results, admit cards and official notices collected from reliable sources.
We try our best to keep information accurate and updated. Users should always verify details from the official website.
For any query or correction, please join our Telegram Group and send us a message. We never ask for money or registration fees.
Website Owner : All Rojgar Result & Amit Kumar AKS

Apply Now Link

Note: The link above will take you to the job application. Copy the link and open it in a new tab. Best of luck!

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

Amit Kumar AKS

Amit Kumar AKS इस Website All Rojgar Result के मुख्य संपादक हैं। पिछले 3 वर्षों से वे सरकारी योजनाओं और शिक्षा जगत की बारीकियों को कवर कर रहे हैं। वे जटिल सरकारी सूचनाओं को सरल भाषा में डिकोड करने के विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक गजट और सरकारी पोर्टल्स पर आधारित होते हैं, ताकि पाठकों को शत-प्रतिशत सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment