UGC NET Tips in Hindi: एनटीए ने यूजीसी नेट 2026 का सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जार कर दिया है। नेट एग्जाम 22 जून से 30 जून तक दो-दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए 10 बार नेट निकाल चुके डॉ. अमित कुमार निरंजन ने जरूरी टिप्स दिए हैं।
NTA UGC NET Exam 2026 Paper-I Tips : यूजीसी नेट एग्जाम 22 जून 2026 से शुरू होने वाले हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नेट का फॉर्म भरा था, वे एनटी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने सब्जेक्ट की एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।
अब यूजीसी नेट की तैयारी में बहुत कम समय बचा है। इसलिए नेट एस्पिरेंट्स को हर कदम फूंक-फूंककर रखने की जरूरत है। आखिरी समय में सिर्फ ज्यादा से ज्यादा टॉपिक्स कवर करने के बजाय सिर्फ महत्वपूर्ण टॉपिक्स और पॉइंट को पक्का करना अच्छी रणनीति साबित हो सकती है। 10 बार यूजीसी नेट क्वालीफाई करने का ‘महा-रिकॉर्ड’ बनाने वाले डॉ. अमित कुमार निरंजन के जरूरी टिप्स काम आ सकते हैं।
यूजीसी नेट पेपर-1 में सबसे ज्यादा सवाल कहां से आते हैं?
10 अलग-अलग विषयों में यूजीसी नेट क्वालीफाई कर चुके डॉ. अमित कुमार निरंजन ने नेट एस्पिरेंट्स को जरूरी टिप्स दिए हैं। उन्होंने नवभारत टाइम्स.कॉम को बताया कि उम्मीदवारों को किन हाई वेटेज विषयों की तैयारी करनी चाहिए। साथ ही कम समय में अच्छी तैयारी के तरीके भी बताए हैं।
उन्होंने कहा, ‘पेपर-1 में कुछ विषय सबसे ज्यादा हाई वेटेज के होते हैं जिनमें रीजनिंग, unseen passages, mathematical operations और बेसिक पर्यावरणीय सवाल शामिल हैं।’ उम्मीदवारों को इन्हें अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए। क्योंकि इनसे 20 से 25 सवाल सॉल्व करने में मदद मिल सकती है। स्कोर को बहुत आगे बढ़ा सकते हैं। इनकी प्रैक्टिस पिछले वर्षों के सबसे ज्यादा सवाल, मॉक टेस्ट पेपर्स, करंट अफेयर्स में पर्यावरण वाले विषय को पढ़ कर सकते हैं।
कैसे करें UGC NET की तैयारी?
डॉ. अमित ने कहा कि यूजीसी नेट में जून 2026 पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है दिसंबर 2025 के तुलना में तो आपको वही पैटर्न फॉलो करना है। बस थोड़ा मैथ्स वाले पार्ट पर ज्यादा ध्यान देना है। फिर रीजनिंग पार्ट की थोड़ी और प्रैक्टिस करनी होगी। इसके अलावा करंट अफेयर्स, लेटेस्ट और अच्छे सोर्स से यूजीसी नेट की तैयारी करें।
पेपर-1 और पेपर-2 यूजीसी नेट के दोनों ही पेपर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। दोनों में बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। लेकिन बच्चों, की कमांड पेपर 2 पर ज्यादा होती है। वहीं पेपर-1 रणनीतिक रूप से बनाया जाता है, जिसमें 30 से 40 नंबर लाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पेपर-1 को काफी प्रैक्टिस चाहिए।
यूजीसी नेट 80 विषयों की परीक्षा 22 जून से
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में सब्जेक्ट-वाइज यूजीसी नेट का एग्जाम शेड्यूल जारी किया था। इसमें बताया गया है कि परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। एक पब्लिक नोटिस के जरिए जारी इस शेड्यूल में 80 से ज्यादा सब्जेक्ट शामिल हैं। इन सभी 80 विषयों की परीक्षा पांच दिनों में दो-दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
यूजीजी नेट एग्जाम सिटी स्लिप कब मिलेगी?
NTA ने कहा है कि परीक्षा शहर/सेंटर की जानकारी देने वाला नोटिफिकेशन परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यानी जिन उम्मीदवारों का यूजीसी नेट एग्जाम 22 जून को है उनकी एग्जाम सिटी स्लिप 12-14 जून के आसपास जारी की जा सकती है।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड
इसी तरह यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट परहजारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होते ही उन्हें डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तय तारीख से पहले सभी जानकारी, जैसे परीक्षा सेंटर का शहर, शिफ्ट का समय और सब्जेक्ट कोड, अच्छी तरह जांच लें।
बता दें कि कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट, निर्देशों और नोटिस के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल UGC-NET पोर्टल ugcnet.nta.nic.in को चेक करते रहें। किसी भी सवाल के लिए, NTA से 011-40759000 पर या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए संपर्क किया जा सकता है।



Leave a Comment