KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025: जिन भी उम्मीदवारों ने KVS और NVS में Teaching और Non-Teaching पदों के लिए आवेदन किया है और इस भर्ती के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। हम आपको बता दें कि Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने Tier-1 Exam की तिथि जारी कर दी है। इन पदों की लिखित परीक्षा अगले महीने 10 जनवरी 2026 और 11 जनवरी 2026 को होने वाली है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि KVS NVS Teaching & Non-Teaching Tier-1 Exam 2025 के लिए आप अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 2 से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होता है, तो सभी उम्मीदवार अपना admit card CBSE या KVS और NVS किसी की भी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी।
इस लेख में हम आपको KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे आप अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं जब भी एडमिट कार्ड जारी होगा, साथ ही परीक्षा की तिथि, परीक्षा वाले दिन कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स ले जाने होंगे, एडमिट कार्ड पर कौन सी जानकारी आपको देखनी होगी, और परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा। और लेख के अंत में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी देंगे।
KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025: Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Exam Conducting Body | Central Board of Secondary Education (CBSE) on behalf of KVS & NVS |
| Exam Name | KVS NVS Teaching & Non-Teaching Tier-1 Exam 2025 |
| Posts | Various Teaching & Non-Teaching Posts |
| Vacancies | 13,967 |
| Mode of Admit Card Availability | Online |
| Release Date | 2 to 4 days before exam |
| KVS NVS Tier-1 Exam Date | 10th January 2026 & 11th January 2026 |
| Selection Process | Tier-1 Exam,Tier-2 Exam,Skill Test/Interview (Post-wise),Document Verification,Medical |
| Official Website | cbse.gov.in,kvsangathan.nic.in,navodaya.gov.in |
KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card And Exam 2025 – Details
अगर आपने भी KVS NVS Teaching & Non-Teaching Recruitment 2025 के लिए आवेदन किया है और अब आप इस भर्ती के एग्जाम डेट्स और एडमिट कार्ड की जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में बहुत स्वागत है। आपको बता दें कि KVS NVS Teaching & Non-Teaching की Tier-1 की परीक्षा अगले महीने 10 जनवरी 2026 और 11 जनवरी 2026 को होने जा रही है। इन पदों की परीक्षा OMR आधारित होगी। जिसके लिए KVS और NVS ने Teaching & Non-Teaching Recruitment 2025 के लिए कुल 13,967 से लेकर 15,762 रिक्तियां निकाली हैं।
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इस एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 2 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। और आप इसके लिए एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस आपको आगे लेख में मिल जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना ‘Registration Number’ और Password चाहिए होगी। और अगर आप एग्जाम टाइम टेबल चेक करना चाहते हैं, तो official लिंक नीचे दिया गया है।

Important Dates of KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025
| Events | Dates |
|---|---|
| Online Application Starts From | 14th November 2025 |
| Last Date of Online Application | 11th December 2025 (Extended) |
| Last Date for Fee Payment | 04th December 2025 |
| KVS NVS Tier-1 Exam Date | 10th January 2026 & 11th January 2026 |
| KVS NVS Tier-1 Admit Card Release | 2 to 4 days before exam |
KVS NVS Teaching & Non-Teaching Vacancy Details
| Post Name | Total Vacancies |
|---|---|
| Assistant Commissioner | 17 |
| Principal | 227 |
| Vice Principal | 58 |
| PGT – KVS | 1465 |
| PGT – NVS | 1513 |
| PGT (MIL) – NVS | 18 |
| TGT – KVS | 2794 |
| TGT – NVS | 2978 |
| TGT (3rd Lang) – NVS | 443 |
| Librarian | 147 |
| PRT – KVS | 3365 |
| Non-Teaching – KVS | 1155 |
| Non-Teaching – NVS | 787 |
| Grand Total | 13,967 |
KVS NVS Teaching & Non-Teaching Exam Date and Time 2025
KVS NVS Tier-1 परीक्षा 10 जनवरी 2026 और 11 जनवरी 2026 को दो शिफ्ट्स में होगी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा एक दिन में अलग-अलग शिफ्ट्स में है, लेकिन पक्का समय आप आपके एडमिट कार्ड पर ही देखें। और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
| POST | DATE OF EXAMINATION | TIMINGS | DURATION |
|---|---|---|---|
| PRT, Jr. Secretariat Assistant, Lab Attendant | 10-01-2026 | 9.30AM–11.30AM | 2 Hours |
| Multi-Tasking Staff (HQ/RO Cadre) | 10-01-2026 | 2.30PM – 4.30PM | 2 Hours |
| Assistant Commissioner, Principal, Vice-Principal, PGT | 11-01-2026 | 9.30AM–11.30AM | 2 Hours |
| TGT & Misc. Teachers, Librarian, Administrative Officer, Finance Officer, Junior Translator, Assistant Engineer, Assistant Section Officer, Sr. Secretariat Assistant, Steno Gr I, Steno Gr II | 11-01-2026 | 2.30PM – 4.30PM | 2 Hours |
नोट: ये जो टाइमिंग दी है वो ऑफिशियल है, पर रिपोर्टिंग टाइम की पूरी जानकारी अपने एडमिट कार्ड पर ही आएगी।

Documents Required at Exam Centre
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित चीजें ले जानी होंगी:
- Admit Card की हार्ड कॉपी: सभी उम्मीदवारों को KVS NVS Teaching & Non-Teaching के Admit Card का प्रिंट ले जाना होगा।
- Valid Photo ID Proof: अपना कोई भी ID प्रूफ जैसे आधार कार्ड (ओरिजिनल या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट), PAN Card, Voter ID, Driving License (कोई भी एक ID) ले कर जाना होगा।
नोट: अगर ये डॉक्यूमेंट नहीं होंगे तो एंट्री नहीं दी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होगी, एक बार उसे जरूर पढ़ लें।
Details Mentioned on KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025
एडमिट कार्ड पर इन सभी चीजों को चेक कर ले अगर कुछ भी गलत हो तो, एडमिट कार्ड पर दिए नंबर, ईमेल और ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए कॉन्टैक्ट्स से संपर्क करके इन डिटेल्स को ठीक करवाएं।
| Information | Description |
|---|---|
| Candidate’s Name | उम्मीदवार का पूरा नाम |
| Father’s Name | पिता का नाम |
| Roll Number | रोल नंबर |
| Exam Date & Time | परीक्षा की तारीख और समय |
| Exam Name | परीक्षा/पोस्ट का नाम |
| Exam Centre | परीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता |
| Reporting Time | रिपोर्टिंग का समय |
| Candidate’s Photograph & Signature | फोटो और सिग्नेचर |
| Exam Instructions | परीक्षा के नियम |
KVS NVS Teaching & Non-Teaching 2025 Selection Process
KVS NVS भर्ती प्रक्रिया 2025 में उम्मीदवारों का चयन Written Examination, Skill Test/Practical Test, Interview, Document Verification और Medical Examination के आधार पर किया जाएगा।
| Stage | Details (Official) |
|---|---|
| Tier-1 Examination (Screening Test) | OMR Based, Objective Type, 100 Questions, 300 Marks. सिर्फ Screening के लिए — Final Merit में शामिल नहीं होता। |
| Tier-2 Examination (Main Subject Test) | Written + Descriptive (Subject Knowledge Test), कुल 100 Marks (60 Objective + 40 Descriptive). Final Merit में Count होगा। |
| Interview (Only for posts requiring interview) | Assistant Commissioner, Principal, Vice-Principal, PGT, TGT (including Librarian), PRT, Administrative Officer, Finance Officer, AE, Junior Translator के लिए।Weightage: Tier-2 = 85% + Interview = 15% |
| Skill Test (Applicable posts) | केवल इन posts के लिए:• Stenographer Grade I & II – Shorthand + Typing• Junior Secretariat Assistant (KVS/NVS) – Typing + CPTFinal Merit: केवल Tier-2 marks, Skill Test सिर्फ qualifying nature का। |
| No Interview / No Skill Test Posts | ASO, SSA, Lab Attendant (NVS), MTS (NVS) – सिर्फ Tier-2 Marks से Final Merit |
| Document Verification (DV) | सभी certificates की physical verification |
| Medical Examination | Government norms के अनुसार Medical Fitness |
How to Download KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025 Step By Step?
KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025 आप सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही डाउनलोड कर सकते हैं। जब भी एडमिट कार्ड जारी होगा, तब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या KVS की kvsangathan.nic.in या NVS की navodaya.gov.in पर जाना होगा।

- फिर होम पेज पर ही आपको ‘Updates’ या ‘Latest @ CBSE’ सेक्शन में ‘KVS NVS Teaching & Non-Teaching Examination Admit Card 2025’ की ऑप्शन दिखेगी, उस पर क्लिक करें।
- या फिर आप सबसे आसान KVS की वेबसाइट kvsangathan.nic.in/en/ के होमपेज में थोड़ा सा नीचे ‘Updates’ सेक्शन में ‘Click here to Download Admit Card – Notification No. 1/2025’ पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही Candidate Login में अपना Registration No.(starting with 2598) और Password डालें। कैप्चा कोड यानि Security Pin भरें और “Submit” पर क्लिक करें।

- लॉगिन के बाद “Download Admit Card” या “E-Call Letter” लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
क्विक लिंक्स
| Admit Card Download Link | Click Here |
| Official Website | NVS, KVS, CBSE |
| Direct Link To Download Exam Date Notice | Download Now |
| Biharhelp Official Website Link | Visit Now |
| Join Our Whatsapp Channel | Join Now |
KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025 – FAQs
KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2025 कब जारी होगा?
परीक्षा से 2 दिन पहले।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
examinationservices.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?
एडमिट कार्ड, ओरिजिनल आधार कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी।
क्या Tier-1 में नेगेटिव मार्किंग है?
हां, 1/3 अंक गलत जवाब पर कटेंगे।
एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
तुरंत अपनी रीजनल KVS/NVS की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
Leave a Reply