प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी से 18,640 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर, किसान ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति
देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन खास रहा। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से एक कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खातों में किस्त की राशि भेजी। सरकार की ओर से इस किस्त के तहत 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। प्रत्येक पात्र किसान को 2000-2000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई है।
किसानों को सालाना मिलते हैं 6000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की प्रमुख किसान कल्याण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने में किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देकर खेती से जुड़े खर्चों में मदद करना है।
किसान कैसे चेक करें खाते में 22वीं किस्त आई या नहीं
यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 22वीं किस्त का पैसा आया है या नहीं, तो इसे ऑनलाइन आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल की सुविधा दी है। स्टेटस चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status)” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
- अब कैप्चा कोड भरकर “Get Data” पर क्लिक करें।
- इन स्टेप्स के बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपकी सभी किस्तों की जानकारी दिखाई दे जाएगी। यहां से आप आसानी से देख सकते हैं कि आपके खाते में 22वीं किस्त ट्रांसफर हुई है या नहीं।
पैसा आने में लग सकता है 1–2 दिन का समय
सरकारी योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। कई बार तकनीकी कारणों या बैंक प्रक्रिया के चलते यह राशि खाते में पहुंचने में एक से दो दिन का समय भी लग सकता है। यदि आपके खाते में आधार लिंक नहीं है या ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तो भी किस्त आने में समस्या हो सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवाएं और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी रखें।
नहीं मिला 22 किस्त का पैसा तो यहां करें शिकायत
यदि सभी जानकारी सही होने के बावजूद आपके खाते में 22वीं किस्त नहीं आई है, तो किसान इसके लिए शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए किसान अपने नजदीकी किसान सेवा केंद्र या ब्लॉक कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसान 155261 या 1800115526 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
किन किसानों को मिलता है योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के उन किसानों को दिया जाता है जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज होती है। जमीन चाहे कम हो या ज्यादा, यदि किसान स्वयं खेती करता है और भूमि उसके नाम पर है, तो वह इस योजना के लिए पात्र होता है। इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों के साथ-साथ महिला किसानों को भी समान रूप से दिया जाता है। योजना में परिवार की परिभाषा में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को शामिल किया जाता है।
किन्हें नहीं मिलता योजना का लाभ
पीएम किसान योजना का लाभ कुछ श्रेणियों के लोगों को नहीं दिया जाता। इसमें संस्थागत भूमि धारक, आयकर दाता, बड़े पदों पर कार्यरत सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर शामिल हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति सेवानिवृत्त कर्मचारी है और उसे 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन मिलती है, तो वह भी इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाता।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।








Leave a Comment