Responsive Search Bar

Latest Job, New Updates

RRB Technician Recruitment 2026 Notification Release: 10वीं + ITI पास के लिए रेलवे टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जुलाई तक

Job Details

Salary Name :

Post Name :

Qualification :

Age Limit :

Exam Date :

Last Date :

Apply Now
RRB Technician Recruitment 2026 Notification Release: 10वीं + ITI पास के लिए रेलवे टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जुलाई तक

RRB Technician Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में तकनीकी पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड (Ministry of Railways) द्वारा 30 मार्च 2026 को लेटर नंबर 2026/E(MPP)/25/13/टेक्नीशियन के माध्यम से वर्ष 2026 के लिए टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। इस बार भर्ती प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाने के लिए 39 अलग-अलग श्रेणियों को उनके विभाग और कार्य के आधार पर बांटा गया है।

बोर्ड द्वारा RRB/Bengaluru को इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए ‘नोडल एजेंसी’ नियुक्त किया गया है। साथ ही, सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स (PUs) को निर्देश दिया गया है कि वे HRMS (Indent Management Module) और OIRMS पोर्टल के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर अपनी अंतिम मांग दर्ज करें। यदि आप RRB Technician Recruitment 2026 की तैयारी कर रहे हैं, यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।

Table of Contents

RRB Technician Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Nodal AgencyRRB RRB/Bengaluru
Total Vacancies6,557 Posts
Total Categories39 Various Technical Departments
Short Notification Release Date23 May 2026
Full Notification Release29 June 2026
Form Start Date30 June 2026
Mode Of ApplyOnline
Job LocationAll India
CategoryLatest Railway Govt Jobs 2026
Management SystemOIRMS & HRMS Portal
Official WebsiteRailway Portal

RRB Technician Recruitment 2026 Important Dates

रेलवे बोर्ड द्वारा विभिन्न रेलवे जोनों को इंडेंट फाइनल करने के लिए बहुत कम समय दिया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू होने वाली है:

EventDates
Short Notice Release23 May 2026
Full Notification Release29 June 2026
Form Start Date30 June 2026
Last Date29 July 2026
Last Date Fees Payment31 July 2026
Form Correction Date01 August to 10 August 2026
Exam DateComing Soon
Admit Card Release Date4 Days Before Exam

Railway Technician Recruitment 2026 Post Details

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती का आयोजन कुल 6565 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें टेक्नीशियन ग्रेड -I के लिए 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6242 पद निर्धारित किए गए है:

Post NameVacancies
Technician Grade I Signal (Level-5)323
Technician Grade III Signal (Level-2)6234
Grand Total6557
RRB Technician Notification 2026
RRB Technician Notification 2026

RRB Technician Recruitment 2026 Eligibility Criteria

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:

RRB Technician Qualification 2026

आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता इस प्रकार है:

Post NameQualification
Grade III (All Trades)10वीं पास + संबंधित ITI/NTC/NAC ट्रेड में सर्टिफिकेट अनिवार्य।
Grade I Signalभौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन (B.Sc) या संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री।

RRB Technician Age Limit 2026

इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा तकनीशियन ग्रेड थर्ड के लिए 30 वर्ष एवं तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए 33 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

RRB Technician Recruitment 2026 Application Fees

आरआरबी तकनीशियन भर्ती में जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें से 400 रूपये CBT ऑनलाइन एग्जाम में शामिल होने पर रिफंड कर दिए जाएंगे।

जबकि एससी, एसटी, सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार, विकलांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, सीबीटी में शामिल होने पर इन अभ्यर्थियों को पूरे 250 रूपए रिफंड कर दिए जाएंगे। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

RRB Technician Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Computer Based Test (CBT)
  • Document Verification
  • Medical Test

RRB Technician Exam Pattern 2026

रेलवे द्वारा 2026 की टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया को और भी स्मार्ट बना दिया गया है। इस बार CBT में आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों का टेस्ट होगा।

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • कुल परीक्षा अवधि: 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए)
  • एग्जाम मोड: ऑनलाइन (CBT)
  • एग्जाम सब्जेक्ट: जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, गणित, सामान्य विज्ञान और इंजीनियरिंग इत्यादि।

RRB Technician Syllabus 2026: एग्जाम के लिए क्या-क्या पढ़ना होगा?

आरआरबी टेक्नीशियन सिलेबस आप रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है इसके अलावा सिलेबस की संक्षिप्त जानकारी कुछ इस प्रकार है:

General Awareness:

  • करंट अफेयर्स
  • खेल
  • इतिहास
  • संस्कृति
  • सरकारी योजनाएं।
    General Intelligence & Reasoning: कोडिंग-डिकोडिंग
  • रिलेशनशिप
  • वेन डायग्राम
  • पजल।
    Mathematics:
  • नंबर सिस्टम
  • BODMAS
  • प्रतिशत
  • समय और कार्य
  • लाभ-हानि।
    General Science & Engineering:
  • ग्रेड-III के लिए 10वीं स्तर की विज्ञान (Physics, Chemistry, Life Sciences)
  • ग्रेड-I के लिए बेसिक इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर का ज्ञान इत्यादि।

RRB Technician Exam Ki Tyari Kaise Kre 2026

आज के बढ़ते कॉम्पिटिशन के दौर में केवल “पढ़ना” काफी नहीं है, “स्मार्ट तरीके से पढ़ना” भी बेहद जरूरी है। एग्जाम की अच्छी तैयारी के लिए आप ये 4 स्टेप्स फॉलो कर सकते है:

  • बेसिक्स से शुरुआत: सबसे पहले अपनी ट्रेड (ITI/Diploma) और साइंस के बेसिक्स को क्लियर करें, क्योंकि रेलवे अब सीधे सवाल पूछने के बजाय कॉन्सेप्ट आधारित सवाल ज्यादा पूछ रहा है।
  • PYQ (Previous Year Questions) पर फोकस: पिछले 5 सालों के रेलवे टेक्नीशियन और ALP के पेपर्स को बार बार सॉल्व करें। इससे आपको रेलवे के “रिपिटेड टॉपिक्स” का पता चलेगा।
  • डेली मॉक टेस्ट: हफ्ते में कम से कम 3 ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें। टेस्ट देने से ज्यादा जरूरी है उसका Analysis करना—यह देखें कि गलती कहां हो रही है और सबसे कमजोर सब्जेक्ट कौनसा है फिर उसी पर सबसे पहले फोकस करें।
  • करंट अफेयर्स का ‘Daily Dose‘: पिछले 1 साल के करंट अफेयर्स, खासकर रेलवे बजट और नई नियुक्तियों से अपडेटेड रहें।

RRB Technician एग्जाम के लिए बेस्ट बुक्स 2026

मार्केट में आजकल प्रत्येक भर्ती के लिए अलग अलग प्रकाशन की किताबों का अंबार लगा है, लेकिन आपको उनमें से इन चुनिंदा एवं भरोसेमंद किताबों को सलेक्ट करना चाहिए:

  • मैथ्स: ‘फास्ट ट्रैक ऑब्जेक्टिव अरिथमेटिक’ (राजेश वर्मा) या R.S. Aggarwal
  • रीजनिंग: अरिहंत पब्लिकेशन (R.K. Jha) या पीयूष वार्ष्णेय सर की बुक
  • सामान्य विज्ञान: NCERT (6th to 10th) – सबसे बेस्ट, साथ ही ‘Lucent’ की साइंस।
  • टेक्निकल ट्रेड (ITI): ‘Asian’ या ‘Rukmini (Platform)’ की ट्रेड-वाइज बुक्स।
  • करंट अफेयर्स: स्पीडी (Speedy) या एडुटेरिया (Eduteria) की वार्षिकांक।

Note: रेलवे बोर्ड द्वारा इस बार ‘Clubbing System’ लागू किया गया है, यानी कि एक जैसी योग्यता वाले पदों के लिए एक ही पेपर हो सकता है। इसलिए अपनी Trade Theory को इतना मजबूत रखें कि किसी भी कैटेगरी में आपकी सीट पक्की हो जाए।

RRB Technician Salary 2026

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार निम्नलिखित वेतनमान दिया जाएगा:

  • Grade I Signal (Level-5): मूल वेतन 29,200 रूपये एवं विभिन्न प्रकार के सरकारी भत्ते।
  • Grade III (Level-2): मूल वेतन 19,900 एवं सरकारी भत्ते।

रेलवे सिग्नल टेक्नीशियन क्या काम करते हैं?

रेलवे में सिग्नल टेक्नीशियन का काम ट्रेन की सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार है। इनका मुख्य काम ट्रेन को सही सिग्नल दिखाना और पटरियों के पास लगे सिग्नलिंग सिस्टम को हमेशा चालू रखना है। ये लोग यह कन्फर्म करते हैं कि ट्रैक पर लगा सेंसर, केबल और सिग्नल का पूरा जाल बिना किसी गलती के काम करे।

अगर सिस्टम में कोई तकनीकी दिक्कत आ जाए, तो ये उसे तुरंत ठीक करते हैं ताकि ट्रेनों के चलने में कोई रुकावट न आए।
ग्रेड 3 के टेक्नीशियन ज्यादातर बाहर फील्ड में जाकर मशीनों की जांच करने और उन्हें ठीक करने का काम देखते हैं। वहीं, ग्रेड 1 टेक्नीशियन इन मशीनों की देखरेख के साथ-साथ बड़ी तकनीकी समस्याओं को सुलझाने और पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी संभालने का काम करते हैं।

इनका एक ही मकसद होता है टेक्नोलॉजी को दुरुस्त रखना ताकि हर ट्रेन बिना किसी समस्या के अपनी मंजिल तक सुरक्षित और समय पर पहुंच सके।

How To Apply Online for RRB Technician Recruitment 2026

RRB Technician Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले संबंधित क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
RRB Official Website
RRB Official Website
  • होमपेज पर CEN 2026 पर क्लिक करके ‘New Registration‘ पर क्लिक करें।
RRB New Registration
RRB New Registration
  • आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक, बेसिक जानकारी के साथ ही ITI या डिग्री की जानकारी एवं Post Preference भरें।
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटोग्राफ, सिग्नेचर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

RRB Technician Recruitment 2026 Apply Online

RRB Technician Short NoticeShort Notice
Railway Technician Full Notification Railway Technician Full Notification PDF Download
RRB Technician Apply OnlineApply Now 
Official WebsitePortal
Daily Live Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: RRB Technician Recruitment 2026 रेलवे में नौकरी का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। इस भर्ती के जरिए कुल 6557 खाली पदों को भरा जाएगा। ऐसे में अपनी सरकारी नौकरी पक्की करने के लिए Last Date का इंतजार किए बिना आज ही स्मार्ट स्टडी शुरू कर दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल 29 June 2026 को जारी RRB Technician Full Notification पर आधारित है। कृपया अंतिम आवेदन से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी Latest Updates को अवश्य चेक करें।

RRB Technician Bharti 2026 FAQ’s

क्या अन्य रेलवे से ट्रांसफर वाले पदों को भी शामिल किया गया है?

हां, बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इंटर-रेलवे ट्रांसफर जैसे SR और WR से पद रिलीज को ध्यान में रखकर ही रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं।

‘सिग्नल’ पद के लिए ग्रेड-1 और ग्रेड-3 में क्या अंतर है?

ग्रेड-1 के लिए 154 पद है जो हाई लेवल की पोस्ट है जिसके लिए डिग्री/डिप्लोमा अनिवार्य है, जबकि ग्रेड-3 के लिए 485 पद है जिसके लिए आईटीआई आवश्यक है।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में ‘क्लबिंग’ क्या है और इससे क्या लाभ होगा?

रेलवे बोर्ड समान योग्यता और मेडिकल स्टैंडर्ड वाले पदों को क्लब करेगा, जिससे उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा से कई पदों के लिए पात्र होने का मौका मिलेगा।

क्या 10वीं के बाद आईटीआई (ITI) अनिवार्य है?

हां, ग्रेड-3 पदों की 38 कैटेगरी के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।

रेलवे टेक्नीशियन की लास्ट डेट कब है?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) है。आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो ग्इ है।

2026 में तकनीशियन ग्रेड 3 का वेतन कितना है?

आरआरबी तकनीशियन का वेतन 2026 सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया गया है। तकनीशियन ग्रेड 3 को ₹19,900 प्रति माह का मूल वेतन मिलता है, जबकि तकनीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल) को ₹29,200 प्रति माह का उच्चतर मूल वेतन प्राप्त होता है। 

रेलवे टेक्नीशियन में कितना एग्जाम होता है?

रेलवे टेक्नीशियन (RRB Technician) के लिए केवल एक ही मुख्य परीक्षा (Computer Based Test – CBT) होती है। इसके अलावा कोई दूसरा स्टेज या मेन्स परीक्षा नहीं देनी होती। सीबीटी परीक्षा (CBT) पास करने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) होता है।

टेक्नीशियन ग्रेड 1 की सैलरी कितनी है?

रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल का पद वेतनमान-5 पर उपलब्ध है और इसमें रेलवे भत्तों के साथ ₹29,200 प्रति माह का प्रारंभिक वेतन दिया जाता है।

रेलवे टेक्नीशियन कैसे बने?

रेलवे (Railway) में तकनीशियन (Technician) बनने के लिए आपको रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा पास करनी होती है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं के साथ ITI या साइंस में 12वीं (PCM) है।

टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए कितने अंक चाहिए?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की टेक्नीशियन ग्रेड 3 (Technician Grade-3) परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है।

रेलवे में टेक्नीशियन का ट्रेनिंग पीरियड कितना होता है?

भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली में ITI उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 6 महीने की प्रशिक्षण अवधि निर्धारित की गई है, बशर्ते उनकी योग्यता डीआर ADVT मानदंडों में निर्दिष्ट संबंधित क्षेत्रों में हो।

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
WHATSAPP CHANNEL JOIN
TELEGRAM CHANNEL JOIN
TELEGRAM GROUP JOIN
IMPORTANT INFORMATION
AllRojgarResult.in is not a government website and is not affiliated with any government authority.
This website is operated privately to provide information related to government jobs, results, admit cards and official notices collected from reliable sources.
We try our best to keep information accurate and updated. Users should always verify details from the official website.
For any query or correction, please join our Telegram Group and send us a message. We never ask for money or registration fees.
Website Owner : All Rojgar Result & Amit Kumar AKS

Apply Now Link

Note: The link above will take you to the job application. Copy the link and open it in a new tab. Best of luck!

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

Amit Kumar AKS

Amit Kumar AKS इस Website All Rojgar Result के मुख्य संपादक हैं। पिछले 3 वर्षों से वे सरकारी योजनाओं और शिक्षा जगत की बारीकियों को कवर कर रहे हैं। वे जटिल सरकारी सूचनाओं को सरल भाषा में डिकोड करने के विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक गजट और सरकारी पोर्टल्स पर आधारित होते हैं, ताकि पाठकों को शत-प्रतिशत सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment