Responsive Search Bar

Yojana, New Updates, Scholarship

संस्कृत पढ़ने वालों के लिए खुशखबरी! अब ₹35000 तक मिलेगी स्कॉलरशिप, जानिए कैसे करें आवेदन

Job Details

Salary Name :

Post Name :

Qualification :

Age Limit :

Exam Date :

Last Date :

Apply Now
संस्कृत पढ़ने वालों के लिए खुशखबरी! अब ₹35000 तक मिलेगी स्कॉलरशिप, जानिए कैसे करें आवेदन

Delhi Central Sanskrit University Scholarship Yojna: केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी संस्कृत छात्रों को 5000 से 35000 तक स्कॉलरशिप देने की योजना बनाई है. इसके आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है. यहां 9वीं क्लास से लेकर पीएचडी तक के स्टूडेंट को स्कॉलरशिप दी जाएगी.

नई दिल्ली : देश में संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षकों, अध्यापकों और प्रोफेसर के साथ-साथ संस्कृत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. संस्कृत का अध्ययन करने वाले लोगों को दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बंपर अनुदान और स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख अलग-अलग रखी गई है. स्कॉलरशिप में आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त रखी गई है. जबकि अध्यापकों और टीचर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है. इसमें आवेदन करने के लिए आपको विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sanskrit.nic.in/schemes पर जाना होगा. इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए लोकल 18 की टीम ने केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी के निदेशक केंद्रीय योजना के प्रो. मधुकेश्वर भट्ट से बातचीत की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

5000 से लेकर 35000 रुपए तक है स्कॉलरशिप

केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी के निदेशक केंद्रीय योजना के प्रो. मधुकेश्वर भट्ट ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाती है. इसमें 99वीं क्लास से लेकर दसवीं क्लास तक 5000 और 11वीं से लेकर 12वीं क्लास तक 6000 रुपए और बीए करने वाले छात्र-छात्राओं को 8000 रुपए, जबकि एमए करने वाले छात्र-छात्राओं को 10000 रुपए और पीएचडी करने वाले छात्र-छात्राओं को हर साल 35000 रुपए दिए जाते हैं.

इसके अलावा वोकेशनल ट्रेनिंग जो भी संस्कृत इंस्टीट्यूशंस कराते हैं. उनको 100000 यानी एक लाख रुपए प्रति ट्रेनिंग का अनुदान यूनिवर्सिटी की ओर से दिया जाता है. इसके अलावा पब्लिकेशन यानी संस्कृत की बुक्स को जो भी रिप्रिंट करता है या पब्लिकेशन पर काम करता है, उनको भी अनुदान दिया जाता है.

संस्कृत के अध्यापकों के लिए है इतना अनुदान

केंद्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी के निदेशक केंद्रीय योजना के प्रो. मधुकेश्वर भट्ट ने बताया कि शिक्षक उपलब्धि कराने के लिए योजना के तहत 20,000 रुपए की धनराशि दी जाती है. इसके अलावा एक सम्मान राशि योजना भी है जिसके तहत संस्कृत के जो विद्वान है उनको 60,000 रुपए 12 महीने तक दिया जाता है. इसके अलावा शास्त्र चूड़ामणि” योजना नाम से भी एक योजना है इसके तहत देश के प्रतिष्ठित और प्रख्यात सेवानिवृत्त (Retired) संस्कृत विद्वानों की सेवाओं का उपयोग शिक्षण कार्य के लिए किया जाता है, उनको 24 महीने 4,80000 अनुदान के रूप में दिए जाते हैं.

इसके अलावा अष्टादशी योजना जोकि मुख्य रूप से 18 विशेष प्रोजेक्ट जिसमें संस्कृत शिक्षा के आधुनिकीकरण, प्रचार-प्रसार, ग्रन्थ प्रकाशन, और डिजिटल संसाधनों के निर्माण के लिए 18 विशिष्ट उप-योजनाएं शामिल हैं, इसमें भी अनुदान देता है और यह अनुदान सबसे ज्यादा होता है. यह अनुदान लगभग 30 लाख रुपए का होता है.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
WHATSAPP CHANNEL JOIN
TELEGRAM CHANNEL JOIN
TELEGRAM GROUP JOIN
IMPORTANT INFORMATION
AllRojgarResult.in is not a government website and is not affiliated with any government authority.
This website is operated privately to provide information related to government jobs, results, admit cards and official notices collected from reliable sources.
We try our best to keep information accurate and updated. Users should always verify details from the official website.
For any query or correction, please join our Telegram Group and send us a message. We never ask for money or registration fees.
Website Owner : All Rojgar Result & Amit Kumar AKS

Apply Now Link

Note: The link above will take you to the job application. Copy the link and open it in a new tab. Best of luck!

For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

Amit Kumar AKS

Amit Kumar AKS इस Website All Rojgar Result के मुख्य संपादक हैं। पिछले 3 वर्षों से वे सरकारी योजनाओं और शिक्षा जगत की बारीकियों को कवर कर रहे हैं। वे जटिल सरकारी सूचनाओं को सरल भाषा में डिकोड करने के विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा लिखे गए लेख आधिकारिक गजट और सरकारी पोर्टल्स पर आधारित होते हैं, ताकि पाठकों को शत-प्रतिशत सटीक जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

Wait a moment

WPHub AI Chatbot
Offline
Add a free AI chatbot to your website by